तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – सतीश कुमार ठाकुर
भवनाथपुर – झारखण्ड
भवनाथपुर। भवनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कैलान के आमावाडीह टोला मे आदिम जनजाति गुड़ु कोरवा की पत्नी गीता देवी का डायरिया के बीमारी से गढ़वा ईलाज के क्रम में मौत हो गई जबकि उसके परिवार व अन्य ग्रामीण भी पीड़ित है सूचना के बाद भवनाथपुर समुदाइक स्वास्थकेन्द्र की टीम उक्त टोला में पहुँच कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया हैं ।घटना के बारे में बताया जाता है कि गीता तीन दिनों से बीमार थी ।व गांव में ही ईलाज के बाद तबियत में सुधार नही होने पर रविवार की सुबह भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थकेन्द्र स्वजन लेकर गए थे पर वहां प्राथमिक उपचार के बाद गढ़वा गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया पर वहां पहुंचने पर भी कोई इलाज नहीं हुआ तब वहा से गीता देवी को लेकर एक प्राइवेट अस्पताल में गए वहां भी कोई इलाज नहीं हुआ उसके बाद उसकी मौत हो गई जबकि उसके दो पुत्र मंटू व चिंटू भी दो बीमारी से ग्रसित हैं शंकर कोरबा एवं मृतक का बेटा मंटू कोरवा भी बीमार हैं।भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केमेडिकल टीम में एमपीडब्लू विद्यानंद प्रजापति,बीटीटी अनुज कुमार,एएनएम रानी कुमारी,सहिया फुलपति देवी,गीता देवी आदि गई थी,इनके द्वारा दवा और ब्लीचिंग पाउडर बांटा गया,इनके द्वारा स्थिति नियंत्रण में बताया गया।





