एक वर्ष बाद भी प्रखंड क्षेत्र के 126 वर्मी कम्पोस्ट योजना का भुगतान नहीं कार्यालय का चक्कर लगा रहे लाभुक –

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चंद्रवंशी

केतार – गढ़वा (झारखण्ड)
ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं के गोबर एवं खरपतवार यत्र – तत्र फेंकने से हो रहे प्रदूषण को रोकने एवं घर पर ही पोषण पदार्थों से भरपूर उत्तम जैव उर्वरक बनाने के उद्देश्य सरकार के द्वारा वर्मी कंपोस्ट का निर्माण कराया गया था. इसका निर्माण मनरेगा एवं 15वें वित्त मद से 13040 रू की लागत से होना था. जिसे लेकर प्रखंड भर में 126 लाभुकों को चिन्हित कर वर्मी कंपोस्ट के निर्माण का कार्य किया गया था. जहां ज्यादातर लाभुकों के द्वारा एक वर्ष पूर्व ही वर्मी कंपोस्ट का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया. वर्मी कंपोस्ट निर्माण के बाद सिर्फ मनरेगा से मजदूरी भुगतान किया गया. वही विभागीय लापरवाही के कारण मैटेरियल की राशि का एक वर्ष बाद भी भुगतान नहीं हो पाया. लाभुक अवधेश मेहता, मोहन मेहता, रामदुलार चौधरी, विकास पासवान, बिंदु पासवान, श्रवण यादव, प्रदीप गुप्ता, अनीता देवी आदि ने बताया कि उधार ईंट, बालू, छरी एवं सीमेंट लेकर हम सबों के द्वारा ससमय उक्त योजना को पूर्ण कर दिया गया. परन्तु बकाया राशि के भुगतान के लिए पिछले एक वर्ष से प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. जहाँ मनरेगा एवं 15वें वित्त के कर्मियों के द्वारा आपसी तालमेल की कमी एवं योजना की शेष राशि भुगतान को लेकर असमंजस के कारण अब तक भुगतान नहीं हुआ. इस संबंध में पूछने पर बीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि लाभुकों को मनरेगा से भुगतान कर दिया गया हैं. शेष राशि का भुगतान 15वें वित्त का कार्य देख रहे हैं कर्म ही कर पाएंगे. वही पंचायती राज के प्रखंड समन्वयक राकेश कुमार ने बताया कि पूर्व में साइड मेंटेनेंस का कार्य चल रहा था. इसके बाद पंचायत सेवक एवं रोजगार सेवक के स्थानांतरण एवं फंड अप्रूव नहीं होने के कारण भुगतान में विलंब हुआ है. जल्द ही लाभुकों के बकाया राशि का भुगतान हो जाएगा.।

Leave a Comment