उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस लिमिटेड बैंक का शुभारंभ

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चंद्रवंशी

केतार – गढ़वा (झारखण्ड)

– कर्पूरी गेट के समीप सूर्यदेव प्रसाद के मकान में मंगलवार को उत्कर्ष स्मॉल फाईनेंश लिमटेड बैंक का शुभारंभ समाजसेवी रामविचार साहू एवं क्षेत्रिय प्रबंधक आशीष सिंह ने माँ भगवती की पूजा अर्चना के पश्चात फीता काट कर किया । इस मौके पर शाखा प्रबंधक रजनीश सिंह ने कहा कि झारखण्ड में उत्कर्ष स्माॅल फाइनेंस बैंक की 55 वा शाखा केतार में खोली गई है ।जो हमारे बैंक में ग्राहकों को सभी सुबिधायें दी जायेगी। जो और बैंकों में ग्राहकों की सुविधाए दी जाती है। इस बैंक का मुख्य उद्देश्य समूह की महिलाओं को ऋण मुहैया कराना है साथ ही ग्राहकों को बचत खाता,चालू खाता,सावधि खाता, सहित व्यक्तिगत ऋण को भी मुहैया कराना है ,व्यवसाय वर्ग के लिए लोगो को विजनेश ऋण भी दिया जायेगा। जोनल मेनेजर राहुल द्विवेदी ने बताया कि अगले दस दिनों में शाखा में माइक्रो एटीएम की व्यवस्था की जायेगी ताकि इस क्षेत्र के ग्रामीणों को परेशानी का सामना नही करना पड़े। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी रामविचार साहू ने कहा की केतार जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्रों में इस तरह का बैंक खुलने से प्रखंड के लोगों को पैसा जामा व निकासी करने में सहुलियत होगी और समय की बचत भी होगी।
बताते चले कि इस प्रखण्ड एक बैंक के अलावा कोई बेके नही थी।इस मौके पर मैनेजर विमलेश कुमार मौर्य,रिजनल मैनेजर आशिष कुमार,जोनल मैनेजर राहुल दि्वेदी ,शाखा प्रबंधक रजनिश कुमार, सुर्य देव प्रसाद,अंगद कुमार, जितेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment