नम आंखों से दुद्धी से रुखसत हुए दुद्धि कोतवाल,कहा आपका स्नेह रहा तो फिर आऊंगा –

15 माह के कार्यकाल में दुद्धी में लॉ एंड ऑर्डर बनाये रखने हेतु झोंक दी ताकत

दुद्धी कोतवाली का नाम जनपद के संवेदनशील थानो में शुमार ,लेकिन हकीकत कुछ और मिला- पंकज कुमार सिंह

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/ सोनभद्र

कोतवाली दुद्धी में आज सुबह साढ़े 10 बजे दुद्धी के तेज तर्रार कोतवाल पंकज कुमार सिंह की विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,जहाँ उनके शुभचिंतकों व सहकर्मियों ने उन्हें माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम भेंट कर उनके आगे के सेवा काल को कुशल पूर्वक होने की कामना की|प्रबुद्धजनों ने कहा कि इनका कार्यकाल याद किया जाएगा ,जिस तरह से कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में दुद्धी क़स्बे का ला एंड ऑर्डर बनाये रखा और क़स्बे में कोविड के निर्देशों का सख्ती से पालन करवाया यह योगदान हमेशा याद रखा जाएगा| पुलिस की हनक अपराधियों में क्या होती है यह उन्होंने साबित कर दिखाया|किसी भी मामले की हकीकत ये लोगों की गतिविधियों को देखकर वास्तविकता को समझ लेने की काबिलियत रखते थे| वास्तव में कोतवाल पंकज कुमार सिंह का कार्यकाल याद रखा जाएगा क्योंकि ये दलालों को हमेशा अपने काम के तौर तरीकों से दूर रखते थे दखलंदाजी इन्हें पसंद नहीं था,इन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पीड़ितों को न्याय अपने काबिलियत के दम दिलाने भरपूर प्रयास किया|
उधर लोगों की आगाध प्रेम से अभिभूत होकर कोतवाल पंकज कुमार सिंह ने कहा कि अपनी 20 साल की सर्विस में 15 महीने का कार्यकाल दुद्धी में रहा , जब मैं यहां आया तो सुना था कि दुद्धी कोतवाली जनपद के सबसे संवेदनशील कोतवाली में से एक है लेकिन यहां आने के बाद कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ यहाँ के सामाजिक लोगों ने हर काम में पुलिस का भरपूर सहयोग दिया ,और 15 माह कैसे गुजर गया पता ही नहीं चला|उन्होंने कहा कि अगर यहां के लोगों का यही स्नेह बना रहा तो आपका प्यार एक बार फिर यहाँ खींच लाएगा और पुनः सेवा देने को यहां आऊंगा|इसके बाद नम आंखों से उन्होंने अपने शुभचिंतकों ,सहकर्मी पुलिसकर्मियों व मेश के फॉलोवर,दाई माँ आदि लोगों से तथा दुद्धी क़स्बेवासियों से विदा लिया ,इसके बाद अपने निजी वाहन में बैठ गए जिसे सहकर्मियों ने पुराने रश्म की भांति हाथों से धक्का देकर गाड़ी को कोतवाली के बाहर पहुँचाया और इसके बाद वे आजमगढ़ परिक्षेत्र के लिए निकल लिए| इस दौरान रामेश्वर राय ,जुबेर आलम ,सुरेंद्र सिंह ,मनोज उर्फ बबलू सिंह , सुरेंद्र अग्रहरी ,डॉ गौरव , प्रेम नारायण सिंह ,सुमित सोनी ,दिनेश यादव ,बबलू केशरी , एसआई डीएन द्विवेदी ,अमवार चौकी इंचार्ज विमिलेश सिंह , राजेश सिंह 100 दिवान वीरेंद्र कुमार सिंह , शोएब विकास यादव के साथ कोतवाली का समूचा स्टाफ़ गमगीन रहा|

Leave a Comment