बिरले ही होते हैं सतीश आनन्द जैसे अधिकारी – सोनभद्र मजदूर सभा

सतीश आनन्द जैसे मृदुभाषी सरल अनुशासन का पाठ पढ़ाने का अविस्मरणीय सहयोग हिन्डाल्को के कर्मचारी अधिकारी सदैव याद रखेंगे ।इनका अतुलनीय योगदान हम सब सदैव याद रखेंगे।

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – रेणुकूट/सोनभद्र

विष्णु गुप्ता /बी के आचार्या

आस्था को भक्ति का वास्तविक स्रोत कहा जाता है और वियोग में भक्ति सबसे ज्यादा प्रबल होती है, ऐसे ही कुछ पलों की अनुभूति ने सभी की आंखो को लगभग नम सा कर दिया, गला शब्दों की अभिव्यक्ति में अनायास रूंधने लगा। “आपके साथ एवं सानिध्य की अनुभूति ने अदभुत ऊर्जा का संचार किया, सरल अनुशासन का सहयोग अविस्मरणीय है, सामाजिक व साहित्यिक सरोकारों से जुड़े अधिकारी विरले ही मिलते है। ऐसे अधिकारी न सिर्फ संस्थान को नई पहचान देते हैं बल्कि अपनी सक्रियता से समाज में भी विशिष्ट मुकाम हासिल करते है।” उक्त उद्गार हिंडाल्को संस्थान के मानव संसाधन मुखिया आदरणीय श्री सतीश आनंद जी के स्थानांतरण पर आयोजित विदाई समारोह में वक्ताओं ने हिंडाल्को सभागार मे व्यक्त किये। इस अवसर पर हिंडाल्को संस्थान के मुखिया सी०ओ० नारीशेट्टी नागेश वर्तमान एच आर हेड जसबीर सिंह ई आर हेड परनीत सिंह सोनभद्र मजदूर सभा हिंडाल्को के संरक्षक ,अध्यक्ष मंत्री व पदाधिकारियो व कार्यकारिणी सदस्यों ने गुलदस्ता व माल्यार्पण किया व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके नये दायित्वों के बारे में शुभकामनायें देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।


इस अवसर पर यूनियन के संरक्षक पूर्व महामंत्री श्री कर्मराज सिंह जी वर्तमान अध्यक्ष सोनभद्र मजदूर सभा हिंडाल्को के मंत्री ने इनके कार्यकाल को सकारात्मक बताया व सतीश आनन्द के बहुमुखी व्यक्तित्व और कृतित्व से सीखने की बात कही। सरल स्वभाव के ई आर हेड परनीत सिंह ने रेनुकूट मे कोविड के नियंत्रण के लिए एचआर हेड रहे सतीश आनंद जी की भूरि भूरि प्रशंसा की।
इस विदाई समारोह मे सोनभद्र मजदूर सभा हिंडाल्को के संरक्षक श्री कर्मराज सिंह अध्यक्ष जितेंद्र सिंह उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा उपाध्यक्ष रमेश कुमार मौर्या मंत्री ज्ञानधर पांडे संयुक्त मंत्री कुंवर बहादुर सिंह संगठन मंत्री विनय सिंह कोषाध्यक्ष अखिलेश बहादुर सिंह कार्यकारिणी सदस्य छत्रपाल सिंह देशबन्धु सिंह मनीष राय रविन्द्र सिंह सुनील सिंह अशोक सिंह परशुराम शाह संजय सिंह सहित हिन्डाल्को संस्थान के तमाम कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment