कुआ में गिरने से 20 वर्षीय युवक की मौत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – अनुपम कुमार
जुगैल-चोपन/सोनभद्र

जुगैल (संवाददाता )-जुगैल थाना अंतर्गत पिपरा में 20 वर्षीय युवक का कुआ में गिरने से मृत्यु हो गई बताया जा रहा है की युवक का नाम विजय कुमार पुत्र गुलाब खरवार बहेरा डाड का निवासी था l उसकी तबियत ख़राब होने के वजह से बहेरा डाड से इलाज के लिए अपने बड़े पिता जी के यहां पिपरा आया था की वही घर के पास ही कुआ में गिर गया और उसकी मृत्यु हो गई सूचना पर पहुंची जुगैल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्डम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया l

Leave a Comment