तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – दुद्धी, सोनभद्र
इब्राहिम खान/विष्णु गुप्ता
जनपद के इन्हरव्हिल क्लब दुद्धी के कार्य समिति का गठन सत्र 2021-22 के लिए आज मंगलवार को अध्यक्षा के निजी आवास पर नए सदस्यों को पदभार सौंप सम्मानित किया गया। सदस्यों द्वारा तारा जायसवाल को अध्यक्ष वहीँ मनोरमा जायसवाल को सिकरेट्री बनाया गया। क्लब के पूर्व अध्यक्षा माधवी जायसवाल ने क्लब द्वारा दिये गए कालर को पहनाकर तारा जायसवाल को अध्यक्ष पद को सौंप का सम्मानित किया। जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए लता जायसवाल को सौंपी गई। आईएसओ पद के लिए स्वाति व सम्पादक पद के लिए राखी जायसवाल को नियुक्त किया गया। इन्हरव्हिल क्लब दुद्धी की अध्यक्षा तारा जायसवाल सिक्ट्रेटरी मनोरमा जायसवाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए इनरव्हील क्लब काम करेगा। जिस विश्वास के साथ क्लब के सदस्यों ने उन्हें यह पद सौंपा है, उस पर वह हर प्रकार से खरा उतरने का प्रयास करेंगे और क्लब की ओर से निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सामाजिक कार्यों को गति दी जाएगी। क्लब के सदस्य समाजिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे। इस अवसर पर क्लब के लीना जायसवाल, अनुपमा जायसवाल, कुसुम गुप्ता, लक्ष्मी, अमिता, चिंता, ऋतु, स्वाति, कृष्णा, रेणु कनौजिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।







