तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – सन्तोष मिश्र
वाराणसी
वाराणसी महंगाई की मार से जनता बेहाल हो चुकी है खाद्य पदार्थों की बढ़ रही महंगाई और डीजल पेट्रोल की बढ़ी कीमतों ने आम इंसान की कमर तोड़ कर रख दी है हालत यह है कि दैनिक बजट पूरी तरह से बिगड़ता जा रहा है सबसे बुरे हालात तो सब्जियों के हैं क्योंकि सब्जियों पर पड़ रही है एक तरफ जहां मानसून यूपी में सुस्त पड़ने की वजह से सब्जियों की पैदावार पर असर पड़ा है माल ढुलाई करने की वजह से सब्जियों की कीमतों में इजाफा कर दिया है हालत यह है कि जो सब्जियां देर से 2 महीने पहले तक 20 से ₹40 किलो तक बिक रही थी उनकी कीमतें सीधे 80 से ₹100 तक पहुंच गई है तेजी से बढ़ रही कीमतों की वजह से हर कोई परेशान है
आलू टमाटर प्याज धनिया मिर्चा लहसुन आम दिनों में इस्तेमाल होने वाली इन सब्जियों की कीमतें इन दिनों इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि यह आम आदमी के किचन से अब दूर होती जा रही हैं पहले थाली में कम से कम आने के साथ दो सब्जियां हर कोई लेना चाहता था ताकि उनके दैनिक प्रोटीन और अन्य जरूरतें पूरी हो सके लेकिन अब जिस तरह से सब्जियों की कीमतें भाग रही है उसने इंसान किस सेहत के साथ उसके बजट को भी बिगाड़ कर रख दिया है हालत यह है कि जो आलू आज से लगभग 1 महीने पहले तक 8 से ₹10 किलो बिक रहा था इन दिनों ₹15 किलो तक पहुंच चुका है ₹20 किलो बिकने वाले टमाटर की कीमत ₹40 किलो हो चुकी है हरी मिर्च जो 35 से ₹40 किलो थी वह सीधे ₹80 पर पहुंच गई है धनिया भी ₹50 किलो से बढ़कर सीधे ₹80 किलो पर आ गया है तेजी से सब्जियों की बढ़ रही कीमतों ने लोगों पर गहरा असर डाला है लोग परेशान हैं कि सब्जियां ले या फिर बिना सब्जियों के ही काम चलाएं






