तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – आशीष गुप्ता
बीजपुर / सोनभद्र
थाना क्षेत्र के बिभिन्न ग्राम पंचायतों से जमीनी विवाद में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। जानकारी के अनुसार रमेश कुमार पुत्र सहदेव पनिका बीजपुर, रामभिनेसर पुत्र मोतीलाल निवासी जरहा, सुरेंद्र कुमार पुत्र भोला प्रसाद निवासी जरहा कोहरमारा, जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा और मार पीट पर आमादा थे। सूचना पर पहुँची पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर थाने लायी और शांतिभंग की धारा 151, 107, 116 के तहत सम्बन्धित न्यायालय के लिए चालान करने की करवाई की।






