तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – खुशबु सिंह
भटनी / देवरिया
भटनी, ग्रामसभा चाँदपार के मोहन यादव और ठाकुर कोडरा के कुछ व्यक्तियों के बीच चाँदपार चौराहे दिनांक 20- जुलाई 2021 को पर मामूली कहा सुनी हो जाने से गुस्साए ठाकुर कोडरा के अपराधी प्रवृति के कुछ लड़के विशाल उर्फ गोलू भारती,
बलिंदर राजभर,
सोनू यादव, मनोज यादव,
प्रियांशु तिवारी ये लड़के पत्रकार रटनेश यादव के सह पर शाम 8 बजे मनोज यादव के घर के तरफ जाने वाले सुनसान रास्ते पर घात लगा कर बैठे थे तभी मोहन यादव व दूधनाथ कुशवाहाकुशवाहा घर जाने के लिए अभी उस सुनसान रास्ते पर पहुंचे ही थे तभी ये सभी मनबढ़ लड़को ने इन दोनों को निहत्था आता देख लाठी डंडे व धारदार हथियार से ताबरतोर हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिए और मृत समझ के पानी मे फेक कर फरार हो गए। इसी बीच उधर से रात्रि शौच के लिए कुछ व्यक्ति इस घटना को होते हुए देखे और घायलों को बचाने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिए और 112 नंबर को भी फोन किए लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची तो कुछ ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर स्थानी चिकित्सा केंद्र में लेगए डॉक्टरों ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल
रेफर कर दिया इसी बीच जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मोहन यादव का हालत और गंभीर हो गई तो डॉक्टर ने मोहन को गोरखपुर मेडिकल रेफर कर दिया वहां मोहन कि स्थिति में सुधार हो जाने पर मोहन को डिस्चार्ज कर जिला अस्पताल में इलाज के लिए सलाह दिया।
मोहन यादव का परिवार आज लगभग पांच दिन से लगातार थाने का चक्कर लगा रही है लेकिन इस पीड़ित की कोई सुनवाई नहीं हो रही।
जहां योगी सरकार में यूपी की कानून व्यवस्था में सुधार नजर आ रही है वहीं यूपी के देवरिया जिले में स्थित भटनी थाने के थाना प्रभारी अभी भी अपने क्षत्रछाया में इन अपराधियों को खुला घूमने का छूट दे रखे है। क्या योगी सरकार की निगाह इन तक नहीं पहुंच पा रही या भटनी थाना प्रभारी ठाकुर कोडरा के इन अपराधियों से अपना जेब गर्म करने में लगे है।






