तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – सन्तोष सोनी
संतोष कुमार सोनी/ शक्तिनगर
शक्तिनगर। शक्तिनगर वाराणसी मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत कोहरौलिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में श्रावण माह के प्रथम सोमवार को प्रातः काल से ही श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए मंदिर के पुजारी राम चन्द्र गिरी के देख रेख में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक,पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि का कामना किया।कोविड का गाइडलाइन से बेफिक्र नजर आये लोग, कोहरौलिया,चंदुआर,जवाहर नगर,घरसडी,जमशीला,बीना,खड़िया, शक्तिनगर ,के हजारों श्रद्धालुओं का सुबह से शाम तक आना जाना लगा रहा।
इसी क्रम में सीएचपी शिव मंदिर,बीना आवासीय परिसर स्थित शिव मंदिर,चंदुआर मोहन ब्रह्म बाबा पहाड़ी स्थित शिव मंदिर इत्यादि शिवालय में पूजा अर्चना जलाभिषेक,रुद्राभिषेक हेतु भक्तों का तांता लगा रहा।सुरक्षा की दृष्टि से बीना चौकी प्रभारी अश्वनी राय ने क्षेत्र मे भ्रमण कर मंदिर पर भी पुलिस बल मौजूद रही।






