तीन अगस्त को मेगा टीकाकरण अभियान में चार हजार लोगों को लगेगा टीका

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

ग़ाज़ीपुर / सादात

कोरोना रोधी वैक्सीन से अधिकाधिक लोग लाभान्वित हो सकें, इसके लिए 03 अगस्त को मेगा टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस दिन 400 वायल उपलब्ध होगा, जिससे 4 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ब्लाक के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आरपी यादव ने बताया कि मिर्जापुर, रायपुर, डढ़वल और भीमापार के पीएचसी तथा सादात सीएचसी एवं नगर पंचायत के स्टेटिक बूथों सहित दस मोबाइल टीमें टीकाकरण का कार्य करेंगी। उन्होंने बताया कि पलिवार, बहरियाबाद, उकरांव, मखदुमपुर, जलालपुर, बौरवां, शिकारपुर, सरदरपुर, मजुई और हुरमुजपुर के प्राथमिक विद्यालयों पर मोबाइल टीमें वैक्सीनेशन का कार्य करेंगी।

Leave a Comment

[democracy id="1"]