लौवा नदी पर बने अस्थाई रपटे को एक बार फिर तोड़ने को बेताब बाढ़ का पानी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

लग सकता एनएच 39 पर आवागमन पर ब्रेक

दुद्धी/ सोनभद्र

तहसील क्षेत्र में पिछले 4 दिनों से हो रही झमा झमा बरसात से पहाड़ी नदी लौवा उफनाने लगी है जो एनएच 39 लौवा नदी पर बने अस्थाई रपटे को तोड़ने को बेताब है ,शाम के 5 बजे रपटे से डेढ़ से दो फिट पानी नीचे चलने लगा जिससे क्षेत्र रजखड़ ,बीडर ,दुमहान के ग्रामीण एक बार फिर दुद्धी क़स्बे से कटने को लेकर आशंकित है ,वहीं एनएच 39 पर चल रहे छोटे मझोले वाहनों के आवागमन पर ब्रेक लग सकता है|
बता दे कि 17 जून की रात्रि लौवा नदी पर बना अस्थाई रपटा भारी बारिश के दौरान बह गई थी जिससे एनएच 39 पर रफ़्तनी थम गई थी ,फिर दुद्धी एसडीएम रमेश कुमार के सख्त निर्देश के बाद एनएच के अधिकारियों ने जद्दोजेहद करके 15 से 20 दिनों के बाद स्थायी रपटे का निर्माण कराया था नदी में पानी कम होने पर बड़े बड़े ह्यूम पाइप डलवाये थे बोल्डर डलवाये थे पानी के बहाव के दबाव कम करने के लिए रिटर्निंग वाल भी बनवाये थे फिर इस रपटे से छोटे वाहनों का आवागमन के लिए खोला गया था ,वहीं झारखण्ड से आने व जाने वाले भारी वाहनों को आश्रम बायां मूर्धवा मोड़ गुजारा जा रहा है,लेकिन एक बार फ़िर छोटे वाहनों के रफ़्तनी पर ब्रेक लगने की कयास लगाए जा रहे हैं|

पुल निर्माण ठोस रणनीति के अभाव का दंश झेल रहे हाइवे पर सफर करने वाले लोग

एनएच 39 के जीर्णोद्धार में लगी कारदायी संस्था बीपी कंस्ट्रक्शन व एनएच के अभियंताओ द्वारा लौवा नदी पर बन रहे नए पुल को बनाने में ठोस रणनीति का अभाव के कारण हाइवे पर सफर करने वाले लोग दंश झेल रहें है , प्रधान सुरेश कुमार के अलावा लोगों का कहना है लौवा नदी पर बने पुराने पुल को तोड़ने का काम अगस्त 2020 से तोड़ दिया गया और 9 माह में भी पुल को पूरा निर्माण नहीं कराया और जब मई व जून के माह आया तो निर्माण शुरू कराया गया जो कारदायी संस्था समेत एनएच के अधिकारियों के रणनीति अभाव का परिचायक है|

Leave a Comment