विधान के प्रयासों से महिलाये बनेंगी आत्मनिर्भर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी – सोनभद्र

संस्था विधान के प्रयासों से राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के वित्त पोषित से विधान संस्था के संरक्षण में स्थापित अचार, पापड़, मुरब्बा का प्रशिक्षण का उद्घघाटन जनपद सोनभद्र जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड पंकज कुमार ने विधान के खजूरी के प्रशिक्षण सभागार में महिलाओ के साथ द्वीप प्रवजलित करके शुभारंभ किये। अचार, पापड़, मुरब्बा पर नाबार्ड के वित्त पोषित के विधान संस्था के प्रयाशो से स्वयं सहायता समूह के महिलाओं को प्रशिक्षण दी जाएगी।

परियोजना निदेशक मुकेश पांडेय ने बताया कि संस्था विधान के द्वारा दुद्धी ब्लॉक में आजीविका मिशन के द्वारा गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पहले भी चयनित कर सेनिटरी नेपकिन मेकिंग,बॉस, वर्मी कम्पोस्ट (जैविक खाद), आदि आधारित पर प्रशिक्षण जा चुके है, आगे की कड़ी कुछ चयनित कर महिलाओ को अचार, पापड़, मुरब्बा के निर्माण के प्रशिक्षण देने के लिए आजीविका एवं उद्यम विकास कार्यक्रम का उद्घाटन जनपद सोनभद्र के डीडीएम नाबार्ड द्वारा की गई। इसके साथ यह भी बताया कि अचार, पापड़, मुरब्बा के निर्माण का दुद्धी ब्लॉक के कुल 30 सदस्य परिवारों को विधान संस्था से प्रशिक्षण दिया जाएगा साथ ही साथ अचार, पापड़, मुरब्बा के बिक्री के लिए बेहतर बाजार जैसे ग्राम दुकान, रूरल मार्ट तथा अन्य एजेंसी के द्वारा भी उपलब्ध कराया जाएगा ।

मुख्य अतिथि डीडीएम नाबार्ड ने कहा कि कार्यक्रम का उदेशय स्वयं सहायता समूह के महिलाओं के अजिविका के नए साधन प्रेषित कर उनकी आय बड़ाना मात्र एक उद्देश्य है । यह बात सुनकर विधान सभागर में समूह सखी और उनकी टीम ने नाबार्ड के डी0डी0एम0 श्री पंकज कुमार को गद्द गद हृदय करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए वरदान है।
अंत में संस्था के नारायण शुक्ला ने मुख्य अतिथि समेत उपस्थित सभी प्रशिक्षु महिलाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डी0डी0एम0 नाबार्ड, विधान संस्था निदेशक मुकेश पांडेय , उदय कुमार, काजल सिंह , वीरेंद्र कुमार, बी0आर0पी0 संगीता देवी, समूह सदस्य आदि उपस्थित रहे।

About the Author

Leave a Reply