तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी / सोनभद्र
दुद्धी जिला बनाओ संघर्ष समिति के महासचिव प्रभु सिंह कुशवाहा ने दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग से संबंधित मांग पत्र एमएलसी आशुतोष सिन्हा को सौंपा उन्होंने भरोसा दिया कि जिला बनाए जाने की मांग को पुरजोर तरीके से विधान परिषद में उठाएंगे उन्होंने कहा कि दुद्धी आते समय ऐसा अनुभव हुआ कि जनपद काफी लंबा क्षेत्रफल में बसा हुआ है ऐसे में यहां जिला बनाया जाना नितांत आवश्यक है यहां के लोग गरीब आदिवासी लोग हैं लोगों को यहां से जिला मुख्यालय जाने में काफी धन के साथ पूरा दिन का समय आने जाने में लग जा रहा है इसके अलावा क्षेत्र में तमाम समस्याएं मौजूद है उन्हें भी निदान करना आवश्यक है ज्ञापन सौंपने वालों में प्रभु सिंह कुशवाहा जवाहर लाल राकेश श्रीवास्तव शिव शंकर प्रसाद के अलावा काफी संख्या में अधिवक्ता शामिल थे





