
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – राजन जायसवाल
कोन/सोनभद्र
पकेन्द्र उर्फ कामेश्वर पुत्र बैजनाथ निवासी कराईल टोला बुजला थाना कोंन कल दिनांक 6-8-21 को बकरी चराने घर से निकला था । शाम को अचानक बारिश के साथ बहुत तेज आवाज से बिजली चमकने लगी । जिससे पकेन्द्र इतना भयभीत हो गया कि वह तेजी से भागा और घर के बगल वाली बंधी में डूब गया । जिससे उसकी मृत्यु हो गई । पिता की सूचना पर तत्काल मौके पर पुलिस पहुच गयी और आवश्यक कार्यवाही में जुट गई । बारिश के मौसम में सावधानी बरतने की बहुत आवश्यकता है । जिससे इस प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घट सके ।






