तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान/विष्णु गुप्ता
दुद्धी – सोनभद्र
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन दुद्धी के अन्तर्गत खाद्य पोषण स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर गांव के महिलाओं के बीच जागरूकता फैलाने हेतु 10 कैडर का चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम सेसे किया गया। चयनित कैडर को FNHW पर तीन दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।प्रशिक्षण लेने बाद ये कैडर अपने गांव में समूह के महिलाओं के बीच जाकर खाद्य पोषण स्वास्थ्य एवम् स्वच्छता अभियान का अपने जीवन में महत्व के बारे में बताएंगे। जिससे गर्भवती महिलाओं एवं शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सकेगा।साथ ही साथ पोषण एवम् स्वच्छता के अभाव में होने वाले बीमारियों में भी कमी आएगी। ब्लॉक मिशन प्रबंधक मृत्युंजय कुमार ने बताया गया कि कुल आमदनी का लगभग 40% पैसा बीमारी में खर्च होता है जो कि पोषण और स्वच्छता के अभाव में होता है। अगर इस बीमारी को पोषण और स्वच्छता पर ध्यान देकर भगाया जा सकता है तो जो खर्च बीमारी में व्यय होता है वो पैसे से लोग अपनी आजीविका बढ़ाने में खर्च कर सकते है और खुशी जीवन व्यतीत कर सकते है।आपको बता दें कि 70 FNHW ICRP का चयन पहले ही हो चुका है।शेष 20 रिक्त पदों के लिए ये परीक्षा आयोजित की गई थी।परीक्षा संपन कराने में राज्य स्तरीय अधिकारी अमित श्रीवास्तव, डीआरपी आशुतोष कुमार, ब्लॉक मिशन प्रबंधक इकाई दुद्धी का संपूर्ण सहयोग रहा।






