तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – बी के आचार्या
पोनोग्राफिक वीडियोज के मामले में इन दिनों जेल में बंद राज कुंद्रा पर अब अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने भी कई तरह के इल्जाम लगाये हैं. खास बातचीत करते हुए शर्लिन ने बताया कि वे राज कुंद्रा की कंपनी आर्म्सप्राइम के लिए बोल्ड वीडियोज बनाती थीं जिन्हें उनके ही नाम से बने ऐप पर अपलोड किया जाता था.
बातचीत के दौरान शर्लिन ने ये दावा भी किया कि राज कुंद्रा ने उनसे एक बार बातों-बातों में कहा था कि उनके बनाए बोल्ड वीडियोज शिल्पा शेट्टी भी देखती हैं और उन्हें शर्लिन के वीडियोज काफी पसंद आते हैं. शर्लिन ने कहा, “राज कुंद्रा ने जब मुझे शिल्पा शेट्टी द्वारा मेरे वीडियोज देखने और पसंद किये जाने की बात कही तो मुझे यह सुनकर बेहद अच्छा लगा था.”






