तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान / विष्णु गुप्ता
दुद्धी / सोनभद्र
वही आज दुद्धी ब्लॉक परिसर के बाहर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब यन आर यस एम घोटाले की जांच की मांग को लेकर आजीविका मिशन से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं ने विधायक के काफिले को रोक लिया और ब्लाक परिसर के बाहर हंगामा खड़ा कर दिया
वही दुद्दी खण्ड विकास अधिकारी के काफी समझाने के बाद महिलाएं शांत हुई और निष्पक्ष जांच करने के अस्वाशन के बाद अपने घरों को गई ।
आजीविका मिशन की महिलाएं दो गुटों में बटी हुई दिखाई दी
एक गुट बीएमएम हटाओ तो दूसरा गुट सीएलएफ में हुए घोटाले की जांच कराओ की मांग पर अड़ा हुआ है
आजीविका मिशन की महिलाओं का ड्रामा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है ।बीते दिनों बीएमएम के कार्यप्रणाली से नाखूस सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने कार्यालय में ताला बंद कर हटाने की मांग की थी
उसके बाद खंड विकास अधिकारी को दिए ज्ञापन के आधार पर बुधवार को दूधी विधायक ने समूह की महिलाओं व बीएमएम की मौजूदगी में दोनों पक्षों की बात सुनते हुए अधिकारियों को पूरे मामले की जांच कर बीएमएम को ट्रांसफर के लिए कहा
वही गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में महिलाओं के द्वारा ब्लॉक सभागार में यह बताया गया कि घोटाला बीएमएम के द्वारा नहीं बल्कि सीएलएफ की महिलाओं के द्वारा किया गया है बीएमएम का ट्रांसफर यहां से नहीं होगा जबकि सीएलएफ में जो घोटाले हुए हैं उसकी जांच होनी चाहिए
काफिले को रोके जाने के बाद बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ लग गई ने विधायक द्वारा 2 दिन के बाद समस्याओं का निराकरण किए जाने का भरोसा दिए जाने के बाद समूह की महिलाये सड़क से हटी
उसके बाद समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में ब्लाक परिसर में एकत्र हो गई समूह की महिला संगीता देवी राजकुमारी सुषमा फुलवंती दुर्गावती निर्मला चंद्रावती अर्चना शांति आशा देवी राजपति माया देवी बिंदु देवी प्रभावती देवी आदि दर्जनों महिलाओं ने कहा कि आजीविका मिशन के अधिकारियों पर गमन एवं घोटाले की बात बेबुनियाद है
आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं के कार्यों में भुगतान को लेकर 3 दिन पूर्व सैकड़ों महिलाओं ने आजीविका मिशन कार्यालय पहुंच कर भ्रष्टाचार को लेकर काफी हंगामा खड़ा किया था
इस मामले में जांच के बाद ही सही मामले का खुलासा होगा लोगों ने जिलाधिकारी से इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग किया है ताकि सभी घोटालों का पर्दाफाश हो सके कि इसमें कौन दोषी है और कौन नहीं जांच के बाद इसका खुलासा हो जाएगा






