तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर – उत्तर प्रदेश
बहरियाबाद थाना क्षेत्र के मुबारकपुर हरतरा के प्रधान प्रतिनिधि प्रमेश यादव को मिर्जापुर जनपद की पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी।स्थानीय पुलिस के सहयोग से मिर्जापुर जिले के कोतवाली कटरा की पुलिस ने उन्हें अवैध पटिया खनन कर जिस ट्रक से ढुलाई कर ले जाया जा रहा था उसका रजिस्ट्रेशन फर्जी होने के मामले में गिरफ्तार किया है। कोतवाली कटरा प्रभारी स्वामीनाथ प्रसाद ने फोन पर बताया कि अवैध ढंग से खनन कर पटिया को जिस ट्रक से ले जाया जाता रहा है उस ट्रक के स्वामी प्रमेश यादव थे। उन्होंने बताया कि इस ट्रक का रजिस्ट्रेशन फर्जी पाया गया है। जांचोपरांत दोषी पाये गये प्रमेश यादव के खिलाफ 419, 420, 467, 468, 471 के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।






