बडा देव स्मारक को अराजक तत्वों ने तोडा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – भास्कर चतुर्वेदी

बभनी – सोनभद्र

विकास खण्ड बभनी के करमघट्टी तिराहे पर विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासियों ने बडा देव स्मारक की स्थापना किया गया था।आशंका है कि गुरूवार को अराजक तत्वो ने स्मारक गिरा दिया जिस कारण सैकड़ो की संख्या आदिवासी पहुंच गये।और विरोध करने लगे सुचना पर पहुंचे प्रभारी निरिक्षिक ने आदिवासियों को समझा कर शान्त कराया और स्मारक को पुनः खडा करा दिया।

बभनी थाना क्षेत्र के करमघट्टी तिराहे पर विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बडा देव स्मारक स्थापित किया गया था।इस दौरान गुरुवार को स्मारक टुटने की सुचना मिलने पर आदिवासी व समर्थक सैकडो की संख्या मे स्थल पर पहुच कर नारे डाजी करने लगे ।कार्यवाहक अध्यक्ष जयमंगल सिह उरेती के नेतृत्व मे आदिवासी तोडने वाले अराजक तत्वो के विरूद्ध कार्यवाही की माग करने लगे।इस दौरान प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों मे राजेश्याम,बबयी मरकाम, राजनारायण ,देवनायण,देवकुमार मरकाम, लक्ष्मी मरावी, नीरज मरावी,लौटन,राजनारायण, रामसुन्दर, सुरेंद्र ,अनिरुद्ध, सत्यनारायण, अजय रवानी,मान सिह ,प्रदीप कुमार ने नारेबाजी की और प्रदर्शन किया सुचना पर प्रभारी निरिक्षिक अजय कुमार सिह ने आदिवासियों को समझा बुझाकर शान्त कराया साथ ही स्मारक को पुन खडा करा दिया।वही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेन्द्र ने भी स्थल की सुरक्षा को लेकर कार्ययोजना बनाने का आश्वासन दिया।

मामले की सुचना पर ग्रामीणों को समझा बुझाकर शान्त कराया गया ।साथ स्मारक को पुनः खडा करा दिया।साथ ही मामले की जाच का आश्वासन भी दिया।
प्रभारी निरिक्षक अजय कुमार सिह

About the Author

Leave a Reply