तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
आगरा – उत्तर प्रदेश
आज जहां पूरा भारत वर्ष और विश्व विगत 17 – 18 महिने में कोरोना महामारी से पीड़ित हो गया है। पूरा विश्व त्राह त्राह कर उठा घर पर,गली मोहल्ले,शहर गांव, सिर्फ चीख पुकार गुंज रही थी अपने परिजनो की मृत्यु पर, कैसा भयानक मंजर था।लोग अपने घर के सदस्य की मृत्यु पर अंतिम समय पर साथ नहीं थे अंतिम मुख दर्शन भी नहीं कर सके।
यह तकलीफ़ उनसे पूछें जिन्होंने अपनों को खोया है।
यह बात सविता प्रजातंत्र जन-कल्याण ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष सविता उपाध्याय ने कहा ऐसे मुश्किल दौर में सिर्फ ईश्वर ही एक सहारा था और पूरा देश इस महामारी से बचाने के लिए ईश्वर को पुकार रहा था।
हमारे सभी धर्मों में एक ही बात बताई गई है,हम लोगों को हर परिस्थिति में ईश्वर का सुमिरन करना चाहिए।हम लोग सुख देख कर ईश्वर को भूल जाते हैं और विपत्ति आने पर भगवान को पुकारते हैं
श्रीमती उपाध्याय जी ने कहा की सविता प्रजातंत्र जन-कल्याण ट्रस्ट ने कोरोना काल के गाल में समा गए दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु अस्वस्थ व्यक्तियों के स्वास्थ लाभ और सुख समृद्धि की कामना करते हुए भारत वर्ष में 108 श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा ज्ञान यज्ञ शुरू कर दिया है जिसमें पहला श्रीमद् भागवत कथा हरिश्चंद्र स्टेट दुर्गा इंक्लेव कोटली बगीची आगरा उत्तर प्रदेश में क्षेत्र वासियों के सहयोग से , शिवकुमार, आयुष, वाशु, महेश सिसौदिया शुभम सिसौदिया,आयुषी, विनिता तिवारी, भोपाल, रज्जो ओझा,दीपू, चंचल,इन्द्रा, राजवीर भदौरिया, सोनू भदोरिया 13 जुलाई से शुरू होकर 20 को महा भंडारा के साथ समापन हुआ।
श्रीमती सविता उपाध्याय जी ने कहा मैं सभी देशवासियों को आवाहन करती हूं इस धर्म के कार्य को सफल बनाने हेतु आप सभी का साथ और सहयोग चाहिए हमारा भारत देश एक ऐसा देश है जहां धर्म-कर्म के माध्यम से इंसान एक दूसरे से जुड़ा हुआ है यही हमारी संस्कृति और सभ्यता है ।






