पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन से भाजपा कार्यकर्ता दुखी शोक सभा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धि – सोनभद्र

दुद्धी भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल कल्याण सिंह का लखनऊ मैं निधन की खबर सुनते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी भाजपा नेता व्यापार मंडल की ओर से आज शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर दिवंगत भाजपा के वरिष्ठ नेता को भावपूर्ण श्रृद्धांजलि अर्पित की गई भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश अग्रहरी ने कहा की भाजपा से अलग होने के बाद राष्ट्रीय क्रांति दल राष्ट्रीय अध्यक्ष होने पर कल्याण सिंह का दुद्धी कई बार आगमन हुआ और उन्हें यहां से लगाओ हो गया था व्यापार मंडल के महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी यहां से काफी लगाव था और यहां के लोगों के बारे में हमेशा जानकारी लेते रहते थे शोक सभा में दिनेश अग्रहरी कन्हैया लाल अग्रहरी पंकज कुमार जयसवाल दिनेश कुमार सुरेंद्र गुप्ता कल्याण मिश्रा अंतू प्रसाद सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे

Leave a Comment