तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी – सोनभद्र
कोतवाली क्षेत्र के नगवा ग्राम पंचायत के किरकिरिया टोला स्थित शिव मन्दिर परिसर में सिद्धा के पेड़ में रस्सी के सहारे एक युवक ने बीती रात्रि फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई।घटना से परिजनों में कोहराम मच गया ।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भीम सिंह ने बताया मृतक युवक 25 वर्षीय जगदेव पुत्र आंनद कुमार विवाहित था।घटना की सूचना कोतवाली में दी गई है।उधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ,युवक ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई इसका पता नहीं चल सका है|






