जल जमाव होने से परेशानियों का सामना,प्रदर्शन में स्कूल के बच्चे महिलाएं

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

मरदह थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोगना मुख्य चट्टी पर जल जमाव होने से आए दिन राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको देखते हुए ग्रामीणों में आक्रोश हो गया और ग्रामीणों ने सड़कों पर उतर कर नारेबाजी की और धान की रोपाई करके प्रदर्शन किया। स्कूल जाने वाले बच्चे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाने वाले लोगों को जल जमाव होने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है और लोग गिरकर घायल हो जाते हैं। इस प्रदर्शन में स्कूल के बच्चे महिलाएं संतोष दिव्‍यांग सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार गोंड उर्फ क्रांति, रणजीत शर्मा, राजेश प्रजापति, अभिषेक कुमार, विक्रांत कुमार, वीरबहादुर कुमार, डॉ दीपक कुमार, बंटी कुमार, डॉ राजेश शर्मा, राहुल कनौजिया, पिंटू वरनवाल, शुभम, प्रवीण चौहान उर्फ गाली,साहिल सहित अन्य ग्रामीण महिलाएं भी उपस्थित थीं।

Leave a Comment