तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी – सोनभद्र
गांवों के विकास की जिम्मेदारी जिन ब्लॉक के कंधों पर है वहाँ पर ही लगा हैण्डपम्प महीनों से खराब पड़ा हुआ है और ब्लॉक के कर्मचारी तथा ब्लॉक आने वाले लोग पानी के लिए परेशान रहते हैं।दुद्धी ब्लॉक परिसर में मात्र एक हैण्डपम्प है ।वह भी काफी दिनों से खराब पड़ा जबकि अधिकारी हैण्डपम्प खराब होने को लेकर बेखबर हैं।ब्लॉक आने वाले लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ता है और ब्लॉक परिसर में खोजने से भी पानी नही मिलती हैं इसलिए लोगों को ब्लॉक के बाहर आकर चाय पान की दुकानों से खरीद कर पानी पीना पड़ता है।दुद्धी ब्लॉक में हर साल पानी के नाम करोड़ों रुपये का व्यय दिखाया जाता है लेकिन जिस तरह ब्लॉक परिसर में लगा हैण्डपम्प काफी दिनों से खराब बताया जा रहा है उससे तो यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब ब्लॉक मुख्यालय का हैंडपंप महीनों से खराब पड़ा और लोग पानी के लिए भटक रहे हैं तो गांवों में पेयजल को लेकर क्या हालत होगी।
अपना दल एस के विधानसभा अध्यक्ष युवा मोर्चा बृजेश कुशवाहा उर्फ राजू कुशवाहा ने कहा कि ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित एक मात्र हैंडपम्प अधिकारियों के नाक के नीचे कई महीनों से खराब पड़े रहना निन्दनीय है और यह ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारियों की गैर जिम्मेदाराना रवैये को दर्शाता है।उन्होंने मांग की है कि ब्लॉक में लगा हैण्डपम्प तत्काल बनवाया जाना चाहिए ताकि ब्लॉक आने वालों को पानी के भटकना न पड़े।






