हाई बोल्टेज करंट दौड़ने से दर्जनों घरों के जले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – भाष्कर चतुर्वेदी
बभनी – सोनभद्र
बभनी विकास खंड के डूभा गांव में अचानक हाई बोल्टेज करंट दौड़ जाने से दर्जनों घरों के इलेक्ट्रानिक उपकरण टीवी कूलर फ्रीज मोबाइल चार्जर जल गए बिजली विभाग की आंख-मिचौली का खेल अनवरत जारी रहता है जो बार-बार बिजली काटना एक आम बात हो गई है।जिस बात को लेकर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।ग्रामीण उदय चन्द्र, राजेश गुप्ता, बृजकिशोर, राजू,हीरालाल, मोहन, आदि लोगों ने बिजली विभाग पर आरोप लगाया है कि गांव में लोग जगह जगह कटिया लगाकर व अवैध रुप से लोकल तार से बिजली ले जाते हैं।उसी कारण से ऐसी घटना होती है।कनेक्शन लिए लोगों के महंगे उपकरण जल जाते हैं।विभाग द्वारा कोई जांच नहीं की जाती।इससे कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं मेँ काफी आक्रोश व्याप्त है।

Leave a Comment