लापरवाही – एक माह से बिजली गायब गांव में मचा हड़कंप लोगो को हो रही परेशानी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मिथलेश कुमार /अभिषेक कुमार

लिलासी/सोनभद्र
ग्राम लिलासी के इमलीदार टोला मे 25 kb का ट्रान्सफर खराब हो गया है। दो सप्ताह बाद भी दूसरा ट्रान्सफर नहीं लग पाया 'जबकि सरकार के गाईडलाइन के अनुसार ग्रामीण ट्रान्सफर को बदलने के लिए 48 घंटा का समय निर्धारित किया है ! ग्रामीण ग्राहक सेवा प्रतिनिधि 1912 पर शिकायत करते करते थक चुके हैं / लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुआ है और वहा से बोला जाता है कि यहाँ से प्रोसेसिंग वर्क पूरा हो चुका है । आप अपने जेई साहब से बात कीजिये और अब जेई साहब का कहना उनको तो ग्रामीण का फोन रिसिव करने का फुरसत हि नहीं है। तो ग्रामीणों कि बिजली से संबंधित समस्या का समाधान कैसे करेंगे। बरहाल बता दे की सरकार मिट्टी के तेल देना भी बंद कर दी है और ऐसे िस्थति मे सप्ताह से बिजली गायब होने से ग्रामीणों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है ऐसे मे अंधरे मे ग्रामीणों को जहां बिषले कीडो -मकोड़े का भय तो सत्ता हि रहा है और उसी भयंकर गर्मी मे भी जीवन यापन करने के लिए मजबूर हैं ।बिभागीय अधिकारियो कि लापरवाही के कारण ग्रामीण महीनो भर से घर मे रोशनी के लिए मोहताज है और अंधरे मे गुजर बसर करना पड़ रहा है।इस मौके पर विकास कुमार ,बिलेन्दर ,रामकेश ,रिजवान अली ,मथुरा प्रसाद ,सचिन , रामप्रसाद ग्रामीण व गांव के लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment