तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – दिवाकर पाण्डेय
लखीमपुरखीरी – उत्तर प्रदेश
ब्लॉक सभागार में केंद्र सरकार की स्वर्णिम योजना प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थियों को गृहप्रवेश एंव ताला चाभी वितरण कार्यक्रम ब्लॉक प्रमुख बीना राज की उपस्थित में खंड विकास अधिकारी शिखर श्रीवास्तव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सदस्य रामशंकर राज एडीओ पंचायत रामाधार सुनील कुमार पाल एडीओ राधेश्याम राम पारस प्रजापति के साथ साथ चयनित लाभार्थियों के साथ ग्राम पंचायत प्रधान गण और ब्लाक कर्मचारी उपस्थित रहे।आवास चाभी वितरण कार्यक्रम में लाभार्थियों को ब्लॉक प्रमुख द्वारा चाभियाँ वितरण की गई।






