तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर – उत्तर प्रदेश
समाजवादी पार्टी गाजीपुर के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर शोक सभा आयोजित हुई। इस शोक सभा में पार्टी के वरिष्ठ नेता अर्जुन राय जी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अर्जुन राय जी पार्टी के कर्मठ, जुझारू एवं समर्पित नेता थे। वह बेबाक वक्ता थे। वह जमीन से जुड़े नेता थे। वह हमेशा गरीबों और शोषितों की आवाज बुलंद करते रहे। उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन कम्युनिस्ट पार्टी से शुरू किया था ,बाद में वह समाजवादी पार्टी से जुड़ गये थे और आजीवन जुड़े रहे। वह अपने गांव के प्रधान के अलावा जिला पंचायत सदस्य भी रहे। उनके निधन से समाजवादी पार्टी ने अपना एक महान सपूत खो दिया है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में सम्भव नहीं है। इस शोक सभा में मुख्य रूप से रामवृक्ष यादव, विश्राम यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, रविन्द्र यादव, रामलाल प्रजापति,खेलने यादव, अमित ठाकुर, दिनेश यादव,सदानंद यादव, दिनेश यादव, शिवशंकर यादव,भरत यादव, राकेश यादव,द्वारिका यादव, सदानंद यादव, लड्डन खां आदि उपस्थित थे।






