तेज एक्सप्रेस न्यूज़ – संजय प्रसाद
नगर उंटारी – झारखंड
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्य समिति सदस्य निर्मल पसवान की अगुवाई में अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार से मुलाकात कर क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया ।समस्या प्रधानमंत्री आवास , जर्जर सड़क, जाति आय निवास, समेकित बाल विकास परियोजना द्वारा लिए जा रहे हैं पैसे के बारे में जानकारी दिया ।
इन समस्याओं से अवगत होने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा हम अभी यहां नए आए हैं परंतु समस्याओं पर जांच कराकर सभी समस्याओं को निराकरण करने की बात कही ।
प्रखंड अध्यक्ष अमर राम ने समेकित बाल विकास में सुकन्या योजना में लाभ देने के लिए पर लाभुक ₹300 लेने का मुद्दा उठाया ।अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा कहा गया मैं इसकी जांच करा लेता हूं ।जाति निवास अाय पर कहां की अनुमंडल कार्यालय से देर नहीं की जाती है ।
ब्लॉक का स्तर से देर हो रहा है तो मैं हूं उन पर पत्र लिखकर जानकारी लेता हूं ।
एम ओ के प्रभार में किसी के नहीं रहने के कारण राशन कार्ड के समस्या हल नहीं होने के कारण कहा गया कि कल मैं इसको देखता हूं ।
इस मौके पर केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य निर्मल पसवान, प्रखंड अध्यक्ष अमर राम ,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सीताराम पासवान, प्रखंड सचिव बाबू चौबे वरिष्ठ सदस्य देवेंद्र कुमार चौबे ,विनय कुमार ठाकुर, युवा नेता इकबाल खॉ उपाध्यक्ष राजकुमार राम अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।






