अंतर्जनपदीय वाहन चोर ,अवैध तमंचा,एक जिंदा कारतूस, चोरी की 5 बाइक बरामद

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

गाजीपुर दुल्लहपुर थानाध्यक्ष संजय मिश्र को आज उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब पर मुखबिर की सूचना मिलने पर गाजीपुर आजमगढ़ मार्ग पर सीमा पर स्थित हरदासपुर खुर्द गांव के पास दो अंतर्जनपदीय वाहन चोर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से एक अवैध तमंचा,एक जिंदा कारतूस, चोरी की 5 बाइक बरामद की गई। पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम निलेश सिंह उर्फ भागेलु पुत्र शिव शंकर सिंह निवासी गोवर्धनपुर थाना तरवा जनपद आजमगढ़ जबकि दूसरा अभियुक्त राहुल बासफोर पुत्र गुलाब बासफोर निवासी रासेपुर थाना तरवा आजमगढ़ का रहने वाले हैं।थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के ऊपर गैर जनपदों में दर्जनों मुकदमे के वांछित अभियुक्त हैं। एक वाहन चोर अपनी पुरानी वाइक को छोड़कर नई बाइक को लेकर फरार हो जाते थे तथा नए बाइकों को चुराकर अपने शौक पूरा करते थे ।उनके पास से 5 मोटरसाइकिल एक अवैध तमंचा एक जिंदा कारतूस बरामद की गई। पकड़ने वाली टीम में एसओ संजय कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक श्री मनोज तिवारी ,हेड कांस्टेबल राकेश कुमार पांडे ,अवधेश राय, राजेश कुमार ,रणजीत सिंह, विवेक पांडे ,आशुतोष कुमार पटेल, आदित्य यादव मौजूद रहे।

About the Author

Leave a Reply