क्रय विक्रय अध्यक्ष की अचानक तबियत बिगड़ने से कुँवर प्रसाद हॉस्पिटल में हुए भर्ती –

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धि – सोनभद्र

दुद्धी सोनभद्र क्रय विक्रय अध्यक्ष रामेश्वर जी के काफी अस्वस्थ होने पर कुंवर प्रसाद हॉस्पिटल में घर के सदस्यों ने भर्ती कराया गया डॉक्टरों के अथक प्रयास से धीरे धीर काफी सुधार हो रहा है ।
कुवर प्रसाद हॉस्पिटल में पत्रकारों समाजसेवियों व शुभचिंतकों का मिलने का ताता लगा रहा,पत्रकार इब्राहिम व अन्य पत्रकारों ने अस्पताल पहुचकर रामेश्वर जी हाल व कुशलक्षेम जाना, विंध्य वासिनी जायसवाल पूर्व सचिव लैम्पस भोला प्रसाद अध्यक्ष गुरुद्वारा के अजीत सिंह डी सी डी एफ डायरेक्टर संजू तिवारी जगदीश एड्वोकेट दुद्धी लैंपस अध्यक्ष अंजनी जयसवाल हॉस्पिटल पर पहुच कर हाल जाना और जल्द ही स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना किया।


डॉक्टर हर्ष ने बताया कि रामेश्वर राय का कल रात से शुगर काफी बढ़ा था और बुखार भी काफी था जिसे नियंत्रण कर लिया गया है।
वही दूसरी तरफ डॉक्टर लवकुश प्रजापति प्रबंधक भी समय समय पर जाकर जानकारी लेते रहे और कुशल चिकित्सको की टीम लगातार नजर बनाए हुए थी ।कल रात ठीक होने जाने पर रात 9बजे रामेश्वर जी को कुंवर प्रसाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया और उनकी हालत अब सामान्य है ।

About the Author

Leave a Reply