रेनुकूट बीजपुर मार्ग की गढ्ढे वाली सड़क बनी जानलेवा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – रवि गुप्ता
बीजपुर – सोनभद्र

रेनुकूट बीजपुर सड़क मार्ग पूर्ण रूप से गढ्ढे में तब्दील होने से दुपहिया चालको सहित राहगीरों के जान का दुश्मन बनी हुई है। बताते चले कि पिछले साल एमपी से यूपी के रास्ते ओवरलोड बालू और रिहंद परियोजना से राख परिवहन के कारण सड़क पूरी तरह गढ्ढे में तब्दील हो चुकी है। बारिश होते ही सड़क में बड़े बड़े गढ्ढे बन गए जो रात में दुर्घटना का सबब बने हुए हैं। टायरों से उड़कर घायल करने वाली सड़क की गिट्टी से लोग अपंग होते जा रहे हैं। परियोजना में काम पर आनेजाने वाले लोग हों अथवा एमपी, यूपी, झारखंड, छत्तीसगढ़ के बिभिन्न स्थानों से इस सड़क मार्ग पर आने जाने वाले यात्रियों के लिए सड़क मुसीबत बनी हुई है। आएदिन बाइक दुर्घटना में लोग अपंग हो रहे हैं तो कई सड़क दुर्घटना में लोग अपना जान गवा बैठे हैं। बताया जाता है कि गढ्ढा बचाने में कभी कभी बाइको की आमने सामने टक्कर में कई सवार पैर और हाथ की हड्डी तोड़ कर आज भी बैढन अस्पताल में भर्ती होकर संकट से जूझ रहे हैं। इसबाबत लोक निर्माण बिभाग के जेई अजय मौर्य कहते है कि स्टीमेट भेजा गया है स्वीकृति मिलने पर सड़क मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर कराया जाएगा।

About the Author

Leave a Reply