न्याय के सामने सब बराबर है आजम खान हो चाहे मुख्तार – सैयदराजा विधानसभा में भाजपा द्वारा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता

चन्दौली – उत्तर प्रदेश

यूपी सरकार के राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि वह लोग जाति का सम्मेलन कर रहे हैं, न्याय के सामने सब बराबर है क्या आजम खान हो चाहे मुख्तार

खबर यूपी के जनपद चंदौली से है……विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियां मतदाताओं को रिझाने के लिए कमर कस चुकी है। इसको लेकर जहां बसपा और सपा द्वारा कई सम्मेलन किए जा रहे हैं। वहीं भाजपा द्वारा भी अब प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आगाज हो चुका है ।इसी क्रम में सैयदराजा विधानसभा में भाजपा द्वारा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया ।जिसमें योगी सरकार में राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी ने शिरकत की । इस दौरान राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और कहा कि वह लोग जाति का सम्मेलन कर रहे हैं ।जबकि भाजपा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कर रही। वहीं आज़म खान और मुख्तार पर भी प्रभारी मंत्री ने निशाना साधते हुए कहा न्याय के सामने सब बराबर है ।

सैयदराजा विधानसभा के खजरा में एक निजी विद्यालय में सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन सैयदराजा से भाजपा के बाहुबली विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया । जिसमें योगी सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नीलकंठ तिवारी मुख्य अतिथि रहे । खझरा पहुंचे नीलकंठ तिवारी का भाजपा विधायक सुशील सिंह ने स्वागत किया और मैं मेमोंटो भेंट कर सम्मान किया । इस दौरान प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखकर राज्यमंत्री भी काफी गदगद हुए और समनेलन को सम्बोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। वहीं केंद्र की मोदी सरकार सूबे की योगी सरकार की जमकर तारीफ करते हुए लोगों से 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।

विपक्ष के सम्मेलनों पर हमला करते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि वह लोग प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन नहीं कर रहे हैं बल्कि जाति का सम्मेलन कर रहे हैं ।भारतीय जनता पार्टी का जो प्रबुद्ध सम्मेलन है वह प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन विद्वानों का संस्कारों का समाज के बुद्धिजीवियों का सम्मेलन है और उन लोगों का जाति सम्मेलन है ।ऐसी जाति का ऐसे विभिन्न प्रकार की रचना करके हवा बनाकर के नौजवानों को गांव के रहने वाले लोगों को बरगलाने का लोग काम करेंगे । चट्टी चौराहे पर विभिन्न प्रकार का चर्चा करेंगे । योगी सरकार के राज मंत्री ने कहा की आज 1300 सरकारी अधिकारी कर्मचारी जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं जेल जा चुके हैं ।आज कोई बड़ा छोटा नहीं है न्याय के सामने सब बराबर है। चाहे वो आज़म खान हो चाहे मुख्तार। क्या आपने कभी सोचा था कि भारत माता को डायन कहने वाला राजा रामनगर को अंग्रेजों का दलाल कहने वाला कभी जेल में जाएगा। सोचा था क्या आपने 125 मुकदमे हैं ।कितना हु कोई बड़ा हो न्याय के सामने बराबर है ।

वही सैयदराजा विधानसभा से भाजपा के बाहुबली विधायक सुशील सिंह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा की प्रबुद्ध सम्मेलन इसलिए किया गया कि जो हमारे समाज के सभी लोग हैं रिटायर्ड अध्यापक रिटायर्ड सैनिक है वकील हैं जो 60 साल से ऊपर के लोग हैं जिनको समाज का काफी अनुभव ज्ञान है । जो समाज को आज भी अपना सहयोग देते रहते हैं ऐसे लोगों का इसलिए कार्यक्रम किया गया कि वह ऐसी चीजों को समझे हमारे मुख्य अतिथि नीलकंठ तिवारी जी ने बताया हमने भी अपनी बातों को रखा। आपको भी एहसास हुआ होगा कि वह लोग कितने खुश थे। हम लोगों ने उनका सम्मान करने के लिए यह कार्यक्रम किया था ।क्योंकि उनको कभी सम्मान किसी पार्टी ने नहीं दिया ।तमाम लोग जातिवाद का सम्मेलन कर रहे कोई ब्राह्मण सम्मेलन कर रहा है कोई यादव सम्मेलन करें कोई मौर्य सम्मेलन कर रहा है कोई एससी सम्मेलन कर रहा है। लेकिन हमारे पार्टी ने कोई समाज का सम्मेलन नही किया है बल्कि सभी वर्ग के लोगों का एक सम्मेलन किया प्रबुद्ध वर्ग का सम्मेलन किया। हमारा लक्ष्य था पार्टी का लक्ष्य था उनका सम्मान करना। बसपा पर हमला बोलते हुए बाहुबली विधायक सुशील सिंह ने कहा कि जब चुनाव आता है तो ब्राह्मण सम्मेलन करना शुरू कर देते हैं । चाहिए तो उनको किसी ब्राह्मण समाज के व्यक्ति को सीएम का उम्मीदवार घोषित करते ।ब्राह्मण समाज को तो समझ में आता कि अच्छी बात है । बिना पैसे लिए तो किसी को टिकट नहीं देती है ।ब्राह्मण समाज तो क्या वो आने एससी समाज के बिना पैसे लिए किसी व्यक्ति को टिकट दे दे जो कहे मैं हार जाऊंगा।

About the Author

Leave a Reply