आदिवासी गोंडवाना छात्र संगठन के अध्यक्ष बने अरविंद पोया

930442-raj-kundra-shilpa-sherlyn.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/सोनभद्र

कस्बे से सटे मल्देवा गांव स्थित आदिवासी वीरांगना महारानी दुर्गावती स्मारक स्थल पर आदिवासी गोंडवाना छात्र संगठन की एक बैठक की गई ।बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के जिला अध्यक्ष फौजदार सिंह परस्ते ने किया।बैठक को सम्बोधित करते हुए फौदार सिंह ने कहा कि आदिवासी समाज प्राकृतिक पूजक समाज है।जो शुरू से प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करता रहा है।आदिवासी समाज अपने हक की लडाई स्वयं लड़ेगा।सभी लोग एक साथ मिलकर 2022 के चुनाव में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से अरविंद पोया को दुद्धी ब्लाक का अध्यक्ष नामित किया गया तथा रमाशंकर आयाम को दुद्धी ब्लाक उपाध्यक्ष उसी तरह संगीता कुमारी पोया को दुद्धी ब्लाक उपाध्यक्ष तथा देव कुमार आयाम को दुद्धी ब्लाक सचिव और मानकुंवर को दुद्धी ब्लाक सचिव सत्यानंद पोया दुद्धी ब्लाक कोषा अध्यक्ष बलदेव मरकाम दुद्धी ब्लाक सुखदेव कुमार पूजा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं अवधेश कुमार को दुद्धी ब्लाक प्रवक्ता तथा सुरेंद्र कुमार को विधिक सलाहकार के रूप में नामित किया गया ।वही कार्यकारिणी सदस्य में सुरेंद्र पोया, रामफल, राज कुमार, विजय कुमार,मोतीलाल, रमाशंकर, अशरफी, रामविलास, महेंद्र, प्रियांशु,दयाशंकर, एवं रामधनी को शामिल किया गया है। अखिल भारतीय आदिवासी महासंघ के जिला अध्यक्ष फौजदार सिंह परस्ते ने नवगठित सभी ब्लॉक पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति दायित्व बोध कराया।

About the Author

Leave a Reply