!! भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर सुमित सोनी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत व अभिनन्दन !!

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धि – सोनभद्र

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा भाजपा दुद्धी मण्डल के कार्यकर्ता सुमित सोनी को भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ,व गुलशन पटेल को भाजयुमो जिलाकार्य समिति सदस्य बनाये जाने पर भाजपा दुद्धी मण्डल के कार्यकर्ताओं द्वारा दुद्धी डीसीएफ गेस्ट हाउस में स्वागत व अभिनन्दन का कार्यक्रम किया गया!इस दौरान युवा भाजपा कार्यकर्ता कुमार कुंदन ने दोनों नवनियुक्त भाजयुमो पदाधिकारियों का अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत अभिनन्दन किया !मण्डल उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता,मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी!वही नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि हम सभी भाजयुमो कार्यकर्ता संगठन के प्रति सदैव कार्य करेंगे तथा भाजपा के रीत नित के प्रति कार्य करते हुए भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे !इस कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल ने किया!कार्यक्रम में मुख्यरूप से मण्डल कार्यसमिति सदस्य राकेश श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राफे खान, आईटी विभाग के जिला सह संयोजक भोलू जायसवाल,सोशल मीडिया मण्डल संयोजक कौशलेन्द्र प्रताप सिंह,अभिषेक श्रीवास्तव,सूरज जायसवाल,रजत राज,धर्मेंद्र प्रजापति, सहित भाजपा कार्यकर्ता बन्धु मौजूद रहे!

About the Author

Leave a Reply