सामाजिक संस्था सोशल इनोवेशन ग्रुप का आंठवा स्थापना दिवस मनाने को जूम कॉल पर ऑनलाइन बैठक –

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – सतीश कुमार ठाकुर

भवनाथपुर – झारखण्ड

एक अक्टूबर को सामाजिक संस्था सोशल इनोवेशन ग्रुप का आंठवा स्थापना दिवस मनाने को लेकर संस्था के द्वारा जूम कॉल पर संस्था के सचिव सत्यम पांडेय के नेतृत्व में ऑनलाइन बैठक आयोजित किया गया था जिसमें सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किए। मुख्य रूप से बैठक में संस्था के संस्थापक अनुपम राज सिंह रांची से जुड़े हुए थे उन्होंने बताया की इस वर्ष संस्था कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं करना चाहती है इसके बदले हम भवनाथपुर, खरौंधी एवं केतार प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें भविष्य में उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु मार्गदर्शन एवं उचित सहयोग देंगे। इसके साथ ही विभिन्न गांव और टोला में संस्था के सदस्यों द्वारा विद्यार्थियों के बीच पाठ्य सामग्री बांटा जाएगा। उन्होंने बताया कि हमारी संस्था का जब से स्थापना हुई है तब से हम गरीब कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु तत्पर हैं इसके लिए भवनाथपुर में गुरुकुलम की भी स्थापना की गई है। आंठवा स्थापना दिवस के कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए संस्था के सचिव सत्यम पांडेय ने बताया की संस्था के द्वारा खरौंधी प्रखंड के करीवाडीह उच्च विद्यालय में संस्थापक सदस्य अभिजित सिंह के नेतृत्व एक प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता के साथ मेधावी विद्यार्थियों के लिए भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया है , इसके अलावा भवनाथपुर प्रखंड के कैलान एवं चपरी पंचायत में आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को संस्था के सदस्यों द्वारा पाठ्य सामग्री बांटा जाएगा। इसके साथ ही संस्था के सदस्यों द्वारा गढ़वा जिला के विभिन्न प्रखंडों के साथ साथ रांची एवं धनबाद में भी स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। इस बैठक में संस्था के कोषाध्यक्ष ब्रजेश पांडे, संस्थापक सदस्य सुर्य प्रकाश सिंह, अभिषेक तिवारी, अभिजित सिंह,बब्लू कुमार,राजू रंजन, प्रभात सिंह, धनबाद से अमित चौधरी एवं अनीश राज़, रांची से पियूष पाठक, राहुल कुमार एवं सतीश सिंह, औरंगाबाद से रंधीर सिंह , अमित सिंह चौहान एवं रंजीत कुमार सहित काफी संख्या में सदस्य जुड़े हुए थे।

Leave a Comment