कोविड-19टीका कैंप का आयोजन, ऑल इंडिया कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन का सहयोग

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज पटेल
राजगढ़, मिर्ज़ापुर।
मड़िहान तहसील के विकासखंड पटेहरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खंतरा के प्राथमिक विद्यालय पर सोमवार को कोविड टीकाकरण कैंप लगाया गया
ग्राम प्रधान शिवबालक सिंह पटेल एवं ऑल इंडिया कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में दर्जनों वालंटियर ग्रामीणों को टीकाकरण में सहयोग कर रहे थे
कोरोना काल में ऑल इंडिया कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के सदस्य जगह-जगह टीकाकरण कैंपो में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर अभियान को गति देने में लगे हुए हैं ।
इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटेहरा से टीकाकरण केंद्र पर पहुंची एवं पूजा सिंह स्वाति सिंह ने लगभग 200 ग्रामीणों का टीकाकरण किया इस अवसर पर विजय कुमार, विनोद कुमार, रंजीत गुप्ता, पार्वती देवी, साधना देवी, प्रतिमा देवी, विनय कुमार बृजेश शास्त्री मौजूद रहे

Leave a Comment