सामाजिक सुरक्षा और काम मांगो अभियान सरकारी नीतियों और योजनाओं को प्रभावी बनाने की पहल कर रही हैं एक्शनएड

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

सोनभद्र – उत्तर प्रदेश

घोरावल ब्लॉक के ग्राम पंचायत ढूटेर में 28सितंबर ई श्रम विभाग के बारे में असंगठित क्षेत्र के लोगो को जानकारी दी गई नई पहल परियोजना की जिला समन्वयक निशा कुरैशी द्वारा बताया गया जैसा कि नाम से ही स्पष्ट हो रहा है श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा हाल ही में लांच की गई एक योजना हैं जिसके अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सीधा लाभ देने के उद्देश्य से केंद्रीय स्तर पर डाटा इकट्ठा करने के लिए शुरू किया गया है ई श्रम योजना के अंतर्गत देश के लगभग 43.7 करोड़ असंगठित क्षेत्र के कामगारों के ई श्रम कार्ड तैयार किया जाएगा।
कोरोना वायरस महामारी की वजह से लोग बेरोजगार हुवे भुखमरी का शिकार होने लगे ऐसे में सरकार द्वारा आर्थिक मदद पहुचाने के लिए कोरोना आर्थिक सहायता योजना की शुरुआत की गई जिसके अंतर्गत बेरोजगार ,और प्रवासी मजदूरो से पंजीकरण करने को कहा गया बहोत सारे मजदूरों ने पंजीकरण किया और उन्हें कोरोना सहायता की रकम भी मिली लेकिन बहोत सारे ऐसे भी मजदूर थे जिनके पास यहां जानकारी किसी तरह से नही पहुंच पाई यहां उन्होंने ने अपना कोरोना वायरस सहायता में पंजीकरण नही किया तो ऐसी परिस्थित यदि अति है तो केंद्र सरकार के पास अपका पंजीकृत डेटा ई- श्रम योजना जो सरकार के पास रहेगा इसमे आवेदन करने की उम्र 16 से 59 साल है साथ ही जरूरी दस्तावेजों के बारे में बताया

नई पहल के सहायक जिला समन्वयक मोहसिन ने बताया कि किन किन लोगों का पंजीकरण हो सकता है साथ ही अटल पेंशन,व आयुष्मान योजना के बारे में बताया
पूर्व विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ज्ञानदास कनौजिया जी ने ई श्रम में पंजीकृत करने के लिए प्रेरित किया। उपस्थित रहे आशा देवी,अमरावती देवी,सुनीता देवी, गंगाजली,शुशिला देवी, राजकुमार, शुदर्शन, रामविलास आदि शामिल हुवे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]