स्वास्थ्य कर्मियों की कमी से भवनाथपुर में स्वास्थ्य सेवा हुई बेपटरी –

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – सतीश कुमार ठाकुर

भवनाथपुर – झारखण्ड

भवनाथपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे स्वास्थय कर्मियों की भारी कमी से भवनाथपुर केतार तथा खरौंधी प्रखंड मे स्वास्थय सुविधा बदहाल है फलस्वरूप आम आवाम को सरकार के द्वारा स्वास्थय सुविधा का लाभ नही मिल रहा परिणाम स्वरूप गाँव देहांत मे झोला छाप चिकित्सको से इलाज करवा रहे है जो जानलेवा साबित होती है ताजा उदाहरण कैलान पंचायत मे घटी जहाँ एक पुरुष को टीवी का बीमारी हुआ था इसे इलाज के अभाव में अपनी जान से हाथ धोना पडा था वही भवनाथपुर पुलिस ने 25 सितम्बर को पूछताछ के लिए लाए व्यक्ति को जांच के लिए अस्पताल लाया तो एम पी डब्लू विद्यानन्द प्रजापती ने इलाज किया, 27 सितम्बर के शाम में जब मारपीट किया मरीज दर्द से कराहता जब अस्पताल पहुचा तो कोई डॉक्टर उपस्थित नही था तो काफी समय बाद एम पी डब्लू जी प्रसाद को बुला कर द्वारा कराया गया। भवनाथपुर प्रखंड मुख्यालय मे करोडो खर्च कर आलीशान भवन बनाया गया था जो अब जर्जर स्थिति में है एवं उसी में कर्मी रह रहे हैं परन्तु सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में सृजित पद के अनुसार कर्मियों की पदस्थापना नही किया गया फलस्वरूप ग्रामीणो को स्वास्थय सुविधा नही मिल रही प्लस पोलियो बंधयाकरण टीवी जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रम को उपलब्ध कर्मियों के काफी मशक्कत के साथ पूरा किया जाता है जबकि ग्रामीणो को स्वास्थय सुविधा नही मिल पाती है। भवनाथपुर खरौंधी तथा केतार प्रखंड मे कुल उप स्वास्थय केन्द्रो की संख्या 22 है जबकि आबादी तीन लाख से ज्यादा है जहां चिकित्सक का सृजित पद सात है तथा पदस्थापित मात्र दो है पहले पांच डॉक्टर पदस्थापित थे जिस में दो डॉक्टर जाफर हसन और डॉक्टर अलीमुद्दीन अंसारी का ट्रांसफर हो गया और एक डॉक्टर अनुपमा कुमारी को डिप्टेशन श्रीबंशीधर नगर कर दिया गया है जिसके परिणाम स्वरूप उप स्वास्थय केन्द्र मे चिकित्सक जा नही पाते वहाँ की स्वास्थ्य व्यवस्था एएनएम के भरोसे है जो टीकाकरण तक सीमित है तथा महज एक खानापूरी है अब सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि झोला छाप कथित चिकित्सक की चांदी है केतार एवं खरौंधी के किसी भी पंचायत से किसी मरीज को चिकितसक से दिखलाने आने की बजाय झोला छाप से दिखलाना उपयुक्त समझते है क्योंकि दस किलोमीटर की दुरी तय नही की जा सकती। गौरतलब हो कि किसी भी सरकार मे आम आवाम को शिक्षा स्वास्थय को प्रमुखता के साथ पूरा किया जाता है पर गभवनाथपुर प्रखंड मे लचर व्यवस्था कायम है।

क्या कहते हैं सिविल सर्जन

डा0 कमलेश कुमार सिविल सर्जन गढवा ने बताया जिले मे कुल 138चिकितसको की स्वीकृत पद है जहां मात्र 38 चिकित्सक है जिनके सहारे स्वास्थय महकमा को चलाया जा रहा कर्मियों की पदस्थापना राज्य स्तर से किया जाता है हालांकि बहुत शीघ्र उनका भवनाथपुर मे आगमन होगा जहां उपलब्ध संसाधनों का बेहतर तरीके से प्रयोग किया जाय देखकर लागु किया जायगा कर्मियों की कमी सिर्फ एक प्रखंड मे नही पुरे जिले मे है।

क्या कहते हैं विधायक

इस संबंध में पूछे जाने पर विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा की इसे सिविल सर्जन को देखना चाहिए देख कर करना चाहिए।

क्या कहते है स्वास्थ मंत्री

स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हम इसके संबंध में डीसी और सी एस से जानकारी लेते है जो भी दोसी हो हम कार्यवाइ करेंगे।

Leave a Comment