तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज पटेल
राजगढ़ – मिर्जापुर
मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर पटेल नगर बाजार में आज दोपहर अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में आयोजित कुर्मी क्षत्रिय अन्नदाता रथ यात्रा का क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार एवं प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद मिर्जापुर बालकुमार पटेल ने बाजार में भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारे लगाकर स्वागत किया इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार ने बताया कि प्रदेश एवं केंद्र की सरकार से किसान आयोग गठित करने, ओबीसी की जातिगत जनगणना कराने ,डॉक्टर सोनेलाल पटेल की मौत की सीबीआई जांच तथा लगाए गए मुकदमे वापस लेने एवं सरदार पटेल राष्ट्रीय स्मारक नई दिल्ली में बनवाने जैसे उनकी प्रमुख मांगे हैं इस अवसर पर गोविंद पटेल , इंजीनियर सीडी सिंह पटेल, आनंद पटेल, नदिहार ग्राम प्रधान रविशंकर पटेल, गंगेश्वर पटेल, चंद्र प्रकाश पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






