हरपुरा प्राथमिक विद्यालय के गुरुजी 6 दिन से अनुपस्थित , ग्राम प्रधान ने की शिकायत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – दुद्धि/सोनभद्र

दुद्धी/ब्लाक संसाधन केन्द्र के अन्तर्गत हरपुरा ग्राम के प्राथमिक विद्यालय में तैनात अध्यापक बिना किसी सूचना के पिछले 22 सितम्बर से अनुपस्थित है ।जिससे बच्चो का पठन पाठन प्रभावित हो रहा है।अनुपस्थित अध्यापक की सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने स्कूल का निरीक्षण किया तो कई समस्याएं सामने आई।ग्राम प्रधान ने बताया कि विद्यालय में तीन अध्यापक है जिसमें प्रभारी शमसेर सिंह पिछले 6 दिनों से अनुपस्थित है वे हमेशा अनुपस्थित रहते है जिससे ग्रामीण बच्चो का पठन पाठन के कार्य में दिक्कत होती है।विद्यालय में 95 बच्चे पंजीकृत है।प्रधान ने लापरवाह गुरुजी पर कार्यवाही की मांग की है। एबीएसए आलोक कुमार ने बताया कि हरपुरा से अनुपस्थित अध्यापक की सूचना मिली है,उनका वेतन काटा जाएगा साथ ही कार्यवाही भी की जाएगी।

Leave a Comment