प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं विद्यार्थियों के बीच पाठ्य सामग्री वितरण कार्यक्रम

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – सतीश कुमार ठाकुर

भवनाथपुर – झारखण्ड

सामाजिक संस्था सोशल इनोवेशन ग्रुप के आंठवे स्थापना दिवस के अवसर पर भवनाथपुर प्रखंड के कैलान पंचायत के मध्य विद्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं विद्यार्थियों के बीच पाठ्य सामग्री वितरण कार्यक्रम संस्था के भवनाथपुर संयोजक बब्लू कुमार यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए अलग अलग प्रतियोगिता आयोजित किया गया था। सभी कक्षाओं में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सफल होने वाले प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी विद्यालय के प्राचार्य अरूण यादव एवं अन्य शिक्षक और संस्था के सदस्यों द्वारा दिया गया। मुख्य रूप से कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के उपाध्यक्ष सुबोधकांत पाठक ने कहा कि हमारी संस्था का स्थापना आज से आठ साल पहले 2013 में हुआ था।हमारे संस्था का मुख्य उद्देश्य है हमारी प्राथमिकता सामाजिक सामाजिक जागरूकता – इसके तहत हम समाज में विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता फैलाते इनमें मुख्यत पर्यावरण संरक्षण एवं संतुलन,खेल कूद, शिक्षा एवं स्वास्थ्य शामिल हैं और शुरुआत से ही कमजोर वर्ग के बच्चों को प्रोत्साहित करने का कार्य करते आएं हैं और आगे भी करते रहेंगे। बच्चों एवं सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए प्राचार्य अरूण यादव ने कहा की संस्था के द्वारा आज काफी सराहनीय कार्य किया गया ऐसे प्रतियोगिताओं से बच्चों में मानसिक विकास के साथ साथ वे अपने आप को प्रोत्साहित महसूस करते हैं। उन्होंने भविष्य के लिए संस्था को शुभकामनाएं देते हुए कहा आगे मैं हरसंभव मदद करते रहूंगा।मौके पर अनील यादव, संजय कुमार, सुरेश साव , भोला यादव, फुलेंद्र यादव, राकेश कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply