सर्विलांस व थाना शक्तिनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भेजा गया जेल
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज कुमार सोनी
शक्तिनगर, – सोनभद्र
पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में वांछित पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सर्विलांस व थाना शक्तिनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना शक्तिनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-91/2021 धारा-376 भादवि में दिनांक 10.07.2021 से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया अपराधी रोहित सिंह गौड़ उर्फ रोहिणी सिंह मरावी पुत्र मोहर सिंह मरावी निवासी ग्राम पराई थाना चितरंगी जिला संगरौली म0प्र0 हाल पता दुध्दीचुआ बैरियर के पीछे थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र को दिनांक 30.09.2021 की रात्रि लगभग 10.00 बजे तेलगवा बार्डर पुलिस बुथ शक्तिनगर के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे सें 32 बोर की 01 अदद पिस्टल व 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया तथा उपरोक्त बरामदगी के आधार पर थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं-129/2021 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
जेल का युवक का नाम रोहित सिंह गौड़ उर्फ रोहिणी सिंह मरावी पुत्र मोहर सिंह मरावी निवासी ग्राम पराई थाना चितरंगी जिला संगरौली म0प्र0 हाल पता दुध्दीचुआ बैरियर के पीछे थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र , शातिर अपराधी के पास से माल बरामद हुआ1,अदद 32 बोर की पिस्टल व 02 अदद जिन्दा कारतूस व1 अदद मोटर साइकिल यूपी 64 एके 3575
शातिर अपराधी का अपराधी इतिहास रहा
- मु0अ0स0-91/2021 धारा-376 भादवि थाना शक्तिनगर सोनभद्र ।
- मु0अ0सं0-113/2021 धारा 174 ए भादवि थाना शक्तिनगर सोनभद्र ।
- मु0अ0सं0-129/2021 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना शक्तिनगर सोनभद्र, इस कार्रवाई में मौजूद रहे,मिथिलेश कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक,व0उ0नि0 संतोष कुमार यादव,उ0नि0 सरोजमा सिंह, प्रभारी सर्विंलास सेल सोनभद्र,का0 सत्येन्द्र सिंह का0चा0 अम्बुज तिवारी का0 विकास मिश्रा,का0 राहुल पटेल का0 सौरभ राय सर्विंलास सेल सोनभद्र का0 प्रकाश सिंह सर्विंलास सेल सोनभद्र ।
का0 दिलीप कश्यप सर्विंलास सेल,का0 अमित सिंह सर्विंलास सेल सोनभद्र, मौजूद रहे।।






