झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष चन्दन के शिकायत पर एसडीओ ने की जांच

IMG-20211005-WA0021.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – सतीश कुमार ठाकुर

भवनाथपुर – झारखण्ड

भवनाथपुर झामुमो भवनाथपुर प्रखण्ड अध्यक्ष चन्दन कुमार ठाकुर के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी बंशीधर नगर को आवेदन देने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार ने भवनाथपुर प्रखण्ड के सदर पंचायत अंतर्गत भवनाथपुर बाजार में दरगाही सेठ के घर से लियाकत अली के घर तक पूर्व से बना पीडब्लुडी का नाली को भवनाथपुर के पंचायत प्रतिनिधि द्वारा पंचायत निधि से दो लाख रुपए का नाली मरोमतो योजना का जांच किया। स्थल पर मौजूद झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष ने एसडीओ आलोक कुमार को बताया की इस नाली निर्माण योजना का लाभूक समिति का अध्यक्ष पंचायत क्षेत्र के बाहर का व्यक्ति है। उपरोक्त योजना का है हम लोगों द्वारा आवेदन देने के बाद पूर्व से बनी नीली पर ढकन ढक दिया गया है। इस पर उपस्थित प्रखण्ड विकाश पदाधिकारी मुकेश कुमार मछुआ ने अनुमंडल पदाधिकारी को बताया कि इस में राशि की भुक्तान नहीं की जाएगी। झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष चन्दन ने अनुमंडल पदाधिकारी को बताया कि पुराने स्ट्रीट लाईट को एक वर्ष पूर्व खोला गया है। इस पर एसडीओ ने बीडीओ को लाइट का सभी दस्तावेज जांच कर रिपोर्ट भेजने को कहा। एसडीओ आलोक कुमार ने झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष चन्दन कुमार ठाकुर के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दी गई आवेदन के आलोक में सरकार के अवर सचिव के द्वारा दी गई समुचित जांच का निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस अवसर अवसर पर झामुमो मीडिया प्रभारी शशि दुबे,उपाध्यक्ष वकील अंसारी, शिबू आर्मी के गढ़वा जिला प्रभारी पुटून राउत , प्रखण्ड प्रभारी सुरेश गुप्ता,सहित कई झामुमो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थें।

About the Author

Leave a Reply