तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी – सोनभद्र
मंगलवार को दुद्धी नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि व ईओ भारत सिंह ने संयुक्त रूप से नगर के 10 पी एम आवास के लाभार्थियों को आवास की चाबी और प्रमाण पत्र सौंपी है।आवास की चाबी पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।
चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि ने बताया कि पी एम आवास शहरी के आज मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में सभी 10 लाभार्थियों को चाबी सौंपी गई है। अधिशासी अधिकारी भारत सिंह ने बताया कि आवास अधूरे हैं उनका निर्माण कार्य तेजी से कराया जाने का निर्देश लाभार्थियों को दिया गया है ।






