तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर – उत्तर प्रदेश
यूट्यूब चैनल के माध्यम से 180 देशों से अधिक लोग ब्रज भूषण दुबे का वीडियो देखते हैं। वीडियो देखने वालों की संख्या अब तक सवा दो अरब पहुंच गई है। 13 अगस्त की रात साढ़े दस बजे तक उनकी सब्सक्राइबर संख्या 10 लाख हो गई थी। यह एक ऐसा मुकाम है, जहां पहुंचने के लिए क्रिएटर को कठिन परिश्रम और लगन के साथ ही जीतोड़ मेहनत करनी पड़ती है। यूट्यूब ने श्री दुबे के समस्त वीडियो एवं विषय वस्तु का परीक्षण करने पर उन्हें शत-प्रतिशत खरा पाया, फिर उन्हें गोल्ड क्रिएटर अवार्ड और प्रशस्ति पत्र कैलिफोर्निया से भेजा गया।






