तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – राकेश कुमार
विंण्डमगंज /सोनभद्र
विंधमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरपुरा ग्राम पंचायत निवासी एक नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी कर जान से मारने की धमकी देने वाले 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ग्राम पंचायत धोरपा निवासी रामबचन गोड के पुत्र विश्वनाथ गोड है पुलिस ने आरोपी को धारा 354 504 506 7/8 पास्को एक्ट के तहत चालान किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विण्डमगज थाना क्षेत्र से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत धोरपा के निवासी विश्वनाथ गोड़ के पुत्र राम बच्चन गोड पुत्र के खिलाफ दिए आवेदन में कहा कि बीते कई मांह से उक्त लड़का जबरिया छेड़खानी किया व किसी से कहने जाने पर मारने की धमकी भी दिया करता है प्रार्थना पत्र पर थाना अध्यक्ष सूर्यभान ने मौके की तहकीकात करने के पश्चात उक्त लड़के को गांव के चौराहे पर धर दबोचा वह संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।






