तेज रफ्तार हाईवा से एक युवक की जीवन लीला हुई समाप्त मानक अनदेखा करके कराया जा रहा है रोड निर्माण का कार्य

IMG-20211009-WA0028.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज सोनी/श्रवण यादव

शक्तिनगर / सोनभद्र

गड्ढा मुक्त मुख्यमंत्री का आदेश को गाबर कंपनी लगा रही है पतीला –

सोनभद्र के शक्तिनगर अनपरा राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन मौत को देते दावत दुर्घटना का मुख्य कारण राष्ट्रीय राज्य मार्ग के पटरी पर ट्रेलरों का पार्किग व गृह निर्माण सामग्री विक्रेताओ द्वारा पटरी पर बालू, गिट्टी ,ईट एकत्रित कर रखा है,फुटपाथ पर चलने के लिये जगह नही बचीं है। डिबुलगंज से लेकर शक्तिनगर रेनुसागर मोड़ तक दुकानदारों द्वारा पटरी पर अतिक्रमण कर रखा है जिसके कारण राहगीर गिरकर आयेदिन चोटहिल हो रहे हैं।वाराणसी-शक्तिनगर राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं।लेकिन यातायात व्यवस्था बेहाल हैं।यातायात को बेहतर बनाने के लिये यातायात पुलिस भी है।लेकिन जिस तरह से यातायात व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है।उसके दो ही मायने निकलते है।एक तो यातायात पुलिस की बिगड़ती व्यवस्थाओ पर नकेल कसने पर नाकाम है।या फिर उनकी सहमति से सारा सिस्टम चल रहा है।हादसे तो होते रहेंगे मगर सिस्टम चलना चाहिए।ट्रैफिक पुलिस में इच्छाशक्ति का अभाव कहें या फिर संसाधनों की कमी,यातायात व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है।वाहन चालक अपनी मनमर्जी से वाहन को पटरी पर पार्किंग कर देते हैं। वहीं शक्तिनगर खड़िया बोदरा बाबा के पास पूरे रोड पर डीलरों का जमावड़ा लगता है जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है,इस पर यातायात पुलिस कर्मी भी कोई कार्रवाई नहीं करते है। जो यातायात व्यवस्था को बिगाड़ने का सबसे बड़ा कारण है।बेतरतीब तरीके से चलने वाले वाहनों को नियंत्रित करने की दिशा में प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। इससे आमजन परेशान हैं।और काल के गाल समा रहे हैं, क्षेत्र के लोग लगातार हैं वही शुक्रवार की देर रात्रि में कोहरौवल एक बाइक सवार युवक को तेज़ रफ़्तार टेलर ने मारी टक्कर हादसे में युवक की जान चली गई, जानकारी के अनुसार पता चला है दीपक कुमार भारती उम्र लगभग 18 वर्ष बताया गया,लगातार जान गवा रहे हैं क्षेत्र के लोग लेकिन शासन-प्रशासन याला अधिकारीयों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई इन तेज रफ्तार एवं कोयला वाहनों पर नहीं कर रहे हैं,

About the Author

Leave a Reply